टीपीसी उग्रवादी संगठन का सक्रिय सदस्य चढ़ा रामगढ़ पुलिस के हत्थे, हथियार और जिंदा कारतूस हुआ बरामद

रामगढ़ । टीपीसी उग्रवादी संगठन के सक्रिय सदस्य समरित गंझू को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। मामके की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि टीपीसी उग्रवादी संगठन के सक्रिय सदस्य अपने ससुराल में छुपा हुआ था।

पुलिस निरीक्षक पतरातू अंचल, योगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। गठित टीम के द्वारा कार्रवाई करते हुए सयाल नाला पार से टीपीसी उग्रवादी संगठन के सक्रिय सदस्य समरित गंझू उर्फ मलिंगा उर्फ मड्डु, उम्र 28 वर्ष, पिता रथवा गंझू,कोयलंग बड़कागाँव, जिला-हजारीबाग को दो (02) लोडेड पिस्टल के साथ पकड़ा गया है।
पकड़ाये उग्रवादी से पूछताछ में बताया कि टीपीसी के एरिया कंमाडर दिवाकर गंझू के आदेश पर उसका भतीजा बोटल उर्फ विशाल एवं दो अज्ञात उग्रवादी 20 मई को 10 नम्बर सयाल डी कोलियरी में डम्प के पास जाकर दहशत फैलाने के नियत से फायरिंग भी इसी हथियार से किये थे। घटना के बाद घटना में कारित दोनों अवैध देशी पिस्टल एवं कारतूस को मैंने अपने पास छिपा कर रखे थे।
गिरफ्तार उग्रवादी को हथियार एवं कारतूस के साथ पकड़े जाने के सबंध में पतरातू (भुरकुण्डा) थाना में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।वहीं अन्य फरार टीपीसी के उग्रवादियों के विरुद्ध छापेमारी अभियान जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.