After Header-1

नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार

हरिद्वार। नशामुक्ति को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने नशीले इंजेक्शन के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के पास से 500 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के मेवडपुल के पास नहर पटरी से एक आरोपित को पकड़ा। आरोपित की तलाशी लेने पर पुलिस को उसके कब्जे से 500 ब्यूराफोन इंजेक्शन बरामद हुए। पुलिस ने मौके पर ड्रग इंस्पेक्टर को बुलाया, जिन्होंने नशीले इंजेक्शन की पुष्टि की। पकड़े गए आरोपित का नाम और पता मोहम्मद हामिद पुत्र मोहम्मद इकराम निवासी 313 गली नंबर 5 महमूदपुर निकट मदीना चौक सिविल लाइन मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश बताया गया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.