भाजपा ने किया हेल्पलाइन नंबर जारी

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने 19 अप्रैल मतदान दिवस के लिए एक हेल्पलाइन नम्बर जारी किया है।

भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने बताया कि 19 अप्रैल मतदान दिवस पर चुनाव संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या और शिकायत के लिए प्रदेश भाजपा द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। यह नंबर है 8062348404। मनवीर चौहान ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि चुनाव के दिन किसी भी प्रकार की समस्या के लिए इस हेल्पलाइन नंबर का प्रयोग किया जा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.