जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, 1 आतंकी ढेर

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में बृहस्पतिवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है। फिलहाल, सर्च ऑपरेशन अब भी जारी है।

पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर जिले के राजपुरा इलाके के फ्रेसीपुरा गांव में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया। उसने बताया कि आतंकवादियों द्वारा बलों पर गोलीबारी करने के बाद तलाश अभियान मुठभेड़ में बदल गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.