After Header-1

दीपिका पांडेय ने प्रधानमंत्री मोदी से पूछे छह सवाल

देहरादून। कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से छह सवाल पूछे हैं। मंगलवार को कांग्रेस सह प्रभारी दीपिका पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री को जनमानस के उन प्रश्नों के उत्तर देने चाहिए जिसके लिए उनकी डबल इंजन की सरकार और नेतागण एवं पदाधिकारीगण किसी न किसी रूप में जिम्मेदार भी हैं।

कांग्रेस भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए सह प्रभारी दीपिका ने कहा कि प्रधानमंत्री रुद्रपुर जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं, उनसे प्रश्न पूछे जा रहे हैं, उनकी डबल इंजन की सरकार , नेतागण एवं पदाधिकारीगण किसी न किसी रूप में जिम्मेदार भी है और उनकी संलिप्तता पाई गई है। देश के शीर्ष नेता होने के नाते उनकी जवाबदेही बनती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता प्रधानमंत्री के मुखारविंद से सच सुनना चाहती है, झूठ और जुमले नहीं।

इस परिप्रेक्ष्य में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रधानमंत्री मोदी से निम्नलिखित छह बिंदुओं पर प्रश्न किए हैं और आशा कि उत्तराखंड की जनता को प्रधानमंत्री जवाब देंगे।

इन प्रश्नों में उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी हत्याकांड का वीआईपी नेता कौन हैं। करोड़ों देशवासियों की आस्था का केंद्र बाबा केदारनाथ धाम में 230 किलो गायब सोने का दोषी कौन है शामिल है। इसी प्रकार बेरोजगारी, पेपर लीक, भर्ती घोटाला, युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, महिला अपराधों में भाजपा नेता शामिल क्यों तथा उत्तराखंड में भ्रष्टाचार का बोलबाला, भू कानून की अनदेखी और भू माफिया व खनन माफिया को सरक्षण का दोषी कौन है जैसे प्रश्न शामिल है।

पत्रकार वार्ता में दीपिका पांडे के साथ राजीव महर्षि, गरिमा दसौनी समेत कई लोग उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.