राष्ट्रपति मुर्मू ने देश की 4 हस्तियों को  भारत रत्न से नवाजा, आडवाणी को कल दिया जाएगा सर्वोच्च सम्मान

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज पूर्व प्रधानमंत्रियों पी वी नरसिंह राव, चौधरी चरण सिंह को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने एक साथ दो पूर्व प्रधानमंत्रियों (मरणोपरांत) समेत चार प्रतिष्ठित हस्तियों को देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से नवाजा। राष्ट्रपति भवन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, एस जयशंकर समेत कई मंत्री मौजूद रहे।

भारत रत्न से सम्मानित होने वाली हस्तियों में लालकृष्ण आडवाणी को छोड़कर बाकी सभी- पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह तथा पी.वी. नरसिम्हा राव, प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक एम.एस. स्वामीनाथन और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत सम्मानित किया गया। बता दें कि स्वास्थ्य की वजह से अनुभवी भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी समारोह में शामिल नहीं हुए ऐसे में राष्ट्रपति 31 मार्च को उनके घर पर जाकर उन्हें यह सम्मान देंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में पूर्व प्रधानमंत्रियों पी वी नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह, कृषि मंत्री एम एस स्वामीनाथन तथा बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न मरणोपरांत प्रदान किया। राव, सिंह, ठाकुर और स्वामीनाथन को दिए गए पुरस्कार उनके परिवार के सदस्यों ने लिए।

पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव के लिए मुर्मू से यह सम्मान उनके पुत्र पी वी प्रभाकर राव ने स्वीकार किया। चौधरी चरण सिंह के लिए उनके पोते और राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने राष्ट्रपति से यह सम्मान स्वीकार किया।

स्वामीनाथन की ओर से उनकी बेटी नित्या राव और कर्पूरी ठाकुर की ओर से उनके बेटे रामनाथ ठाकुर ने राष्ट्रपति मुर्मू से यह पुरस्कार लिया। इस समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सरकार ने इस साल राव, सिंह, ठाकुर और स्वामीनाथन के अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता और पूर्व उप प्रधानमंत्री एल के आडवाणी को भारत रत्न पुरस्कार देने की घोषणा की थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.