After Header-1

सड़क हादसे में तीन मरे, आठ घायल

देहरादून। डोईवाला थाना के अन्तर्गत कुआंवाला क्षेत्र में बुधवार की सुबह 6 बजे स्पोर्ट्स कार अनियंत्रित होकर दूसरी ओर से आ रही दो अन्य कारों से टकरा गयी। इस दुर्घटना में दो अन्य कार सवार तीन लोगों की मौत हो गयी और आठ लोग घायल हो गये। इनमें से दो लोगों को मामूली चोट थी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस टीम तत्काल घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलाें को अस्पताल में भर्ती कराया।

बताया गया कि डोईवाला की तरफ से आ रही ईको स्पोटर्स कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार कर दूसरी तरफ जा गिर गई, जो देहरादून से डोईवाला की ओर जा रही दो अन्य कारों से टकरा गई। इसमें डोईवाला की ओर जा रही कार सवारों के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि इस हादसे में स्पोर्ट्स कार में सवार सहित कुल आठ लोग घायल हो गए। इन सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सा के दौरान गौरव कन्वासी, भुवनेश्वरी देवी और पांच वर्षीय गौरी की मृत्यु हो गयी। यह सभी रुद्रप्रयाग के निवासी बताए गए हैं। जबकि 76 वर्षीय जसमती देवी, सात वर्षीय दिव्यांश नेगी, 31 वर्षीय मनोज, 78 वर्षीय बुद्धिराम घायल हैं। दो अन्य घायल प्राथमिक उपचार के बाद घर चले गए। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.