After Header-1

स्मैक तस्कर गिरफ्तार ,13 ग्राम स्मैक, एक इलेक्ट्रानिक तराजू और एक मोबाइल फोन बरामद

ऋषिकेश। थाना मुनि की रेती पुलिस ने जंगलात पुलिया से एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से कुल 13 ग्राम स्मैक बरामद की है। बाजार में स्मैक की कीमत 390,000 रुपये बताई गई है। इसके अलावा एक इोक्ट्रानिक तराजू, एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है।

थाना मुनि की रेती प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि आरोपी 20 वर्षीय विशाल पुत्र लक्ष्मण राजभर, म.नं. 428 चन्द्रेश्वर नगर चन्द्रभागा थाना ऋषिकेश का निवासी है । विशाल के विरुद्ध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपित ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसे शान्ति पत्नी गुरुचरण निवासी चन्द्रेश्वर नगर चन्द्रभागा ऋषिकेश जनपद देहरादून ने स्मैक बेचने को दी थी।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.