ED ने आप विधायक गुलाब सिंह यादव के घर पर मारा छापा

नई दिल्ली। ईडी ने आम आदमी पार्टी के एक और विधायक पर एक्शन लिया है। ईडी ने आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के मटियाला इलाके से विधायक गुलाब सिंह यादव के घर पर छापा मारा है। सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने इस बारे में बताया कि ईडी के अफसरों ने इस दौरान गुलाब सिंह यादव के ठिकानों पर तलाशी ली।

बता दें गुलाब सिंह यादव के खिलाफ यह एक्शन ऐसे वक्त पर हुआ है, जब उन्होंने अरविंद केजरीवाल के समर्थन में एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। उन्होंने एक्स पर दिल्ली सीएम की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक ही काल है और वह अरविंद केजरीवाल हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.