बिहार में बड़ा हादस, पुल का स्लैब गिरा, एक मजदूर की मौत

सुपौल। बिहार के सुपौल से एक बड़ी घटना सामने आ रही है। आज सुबह सात बजे एक पुल का स्लैब गिर जाने की सूचना मिल रही है, जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई है। आशंका जताई जा रही है पुल का स्लैब गिरने से कुछ और मजदूरों के दबे होने की आशंका है।
बता दें, इस पुल का काम ट्रांस रेल कंपनी कर रही है। ये करीब 10.5 किलोमीटर का पुल है। जैसे ही कुछ पुल का स्लैब गिरा, उसी दौरान कंपनी के सभी लोग फरार हो गए हैं। ये पुल भारत माला प्रोजेक्ट के तहत बनाया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.