कांग्रेस को उम्मीदवार ही नहीं मिल पा रहे हैं : महेन्द्र भट्ट

देहरादून। पूरे देश में मोदी लहर है, जिसके कारण कांग्रेस के कई दिग्गज नेता चुनाव से पैर पीछे हटा रहे हैं। हरिद्वार में कांग्रेस को चुनाव लड़ने के लिए कोई उम्मीदवार ही नहीं मिल पा रहा है। यह बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रभाव के कारण कांग्रेस अब तक अपने उम्मीदवार नहीं तय कर पाई है। उसे अपना भविष्य पहले से ही दिखाई दे रहा है। इससे पहले भाजपा के हरिद्वार से उम्मीदवार त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित कई भाजपा के नेताओं ने पूजा पाठ और हवन कर कार्यालय का शुभारंभ किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.