After Header-1

सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

जनपद में कार और ट्रक की सीधी टक्कर में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई है। हादसे में तीन लोग घायल हैं, जिन्हें वाराणसी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये सभी बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले थे और प्रयागराज में शादी में शामिल होने के बाद शनिवार रात कार से बिहार वापस लौट रहे थे। कार जैसे ही गौरा बादशाहपुर के प्रसाद कॉलेज के पास पहुंची, सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई।

सीओ केराकत प्रतिमा वर्मा ने बताया कि हादसे में छह लोगों की मौत हुई है। घायलों को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.