After Header-1

जेंडर रिसोर्स सेंटर का हुआ उद्घाटन, महिलाओं को लिंग आधारित हिंसा के रोकथाम में मिलेगी सहायता

रामगढ़। गोला प्रखंड में जेएसएलपीएस द्वारा जेंडर रिसोर्स सेंटर( गरिमा केंद्र) कार्यालय का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख गीता देवी, प्रखण्ड अंचल अधिकारी समरेस प्रसाद भण्डारी व जिला कार्यक्रम प्रबंधक रीता सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया l

यह रामगढ के गोला प्रखंड का पहला जेंडर रिसोर्स सेंटर है, जिसका संचालन जेo एसo एलo पीo एसo के द्वारा संचालित संकुल संगठन के द्वारा किया जायेगा। इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार को सीधे जेंडर रिसोर्स सेंटर में आवेदन देकर महिलाओं को निजात दिलाने का काम किया जाएगा। मौके पर अंचल अधिकारी समरेस प्रसाद भण्डारी ने संबोधित करते हुए लिंग आधारित हिंसा के विरुद्ध महिलाओं को आगे आकर कार्य करने, अन्य महिलाओं को हिंसा के प्रति जागरूक करने की अपील की, साथ ही उन्होंने महिलाओं को इसकी शुरुवात अपने घर से करने की सलाह दी। उनके द्वारा बताया गया की प्रशासन द्वारा सभी प्रकार का सहयोग दिया जाएगा l प्रखंड प्रमुख गीता देवी ने भी इस संबंध में अपनी बातों को रखा और सभी महिलाओं को शुभकामना दी व डायन कुप्रथा जैसे अंधविश्वास व कुरूतियो के खिलाफ आवाज उठाने की बात कही l इस मौके पर मौजूद DPM रीता सिंह के द्वारा महिलाओं को एक जुट होकर महिलाओं के खिलाफ होने वाले हिंसा की पहचान कर उसके समाधान करने की बात कही, उनके द्वारा बताया गया की हिंसा से संबंधित मामलों को जीआरसी के माध्यम पीड़ित महिलाओं को सहयोग व कानूनी परामर्श के साथ आवासीय सुविधा भी दी जाएगी। कार्यक्रम में बीपीएम बिपिन कुमार, जिला प्रबंधक सामाजिक विकास सौरभ प्रसाद, जिला आजीविका प्रबंधक अजय कुमार लाल , बीपीओ लुकेश्वर साव, एडमिन गणेश महतो, BAP गीता देवी IPRP ललिता सोनोका चित्रानी सुलेखा देवी, लक्ष्मीनारायण गोला संकुल, अध्यक्ष उमा कुमारी, सचिव सुनीता देवी, जेंडर सीआरपी मनीषा कुमारी उर्मिला देवी, आरती देवी, संगीता देवी, नेहा देवी, हेमंती देवी, क्लस्टर की दीदी कलावती देवी वीना चौधरी नंदनी देवी एवं JSLPS के सभी कर्मीगन मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.