After Header-1

7 लाख से अधिक किसानों के खाते में 174.65 करोड़ हस्तांतरित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कृषि मंत्री गणेश जोशी ने जताया आभार

देहरादून। प्रधानमंत्री ने आज पीएम किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त जारी की है। उत्तराखण्ड के 7,36,575 किसानों को 174.65 करोड़ रुपये उनके खाते में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किए गए। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसानों की हमेशा चिंता करते रहते हैं। किसानों की आय किस प्रकार से दुगनी हो और कैसे किसानों को फसल का उचित दाम मिले, इसके लिए सरकारें लगातार प्रयासरत रहती हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों की आय दुगनी करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का उद्देश्य किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। जिससे वो अधिक फ़सल उत्पादन कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकें। पात्र किसानों को सालाना 6000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जिसे तीन अलग किस्तों में हस्तांतरित किया जाता है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत उत्तराखण्ड में 2570.4396 ( दो हजार पांच सौ सत्तर करोड़ तेतालिस लाख छियानवे हजार रुपये) अब तक दिए जा चुके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.