बजट सत्र: सदन में नंदा गौरी योजना लाभार्थियों के आए प्रश्न

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा बजट सत्र (Uttarakhand Budget Session)के तीसरे दिन बुधवार को सदन की कार्यवाही प्रश्नकाल के साथ शुरू हुई। इस दौरान राशन कार्ड बनाने में आ रही दिक्कतों को दूर करने के अलावा महिला बाल विकास, पर्यटन, खाद नागरिक आपूर्ति, खेल विभाग के प्रश्न आए। सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद हैं।

धनौल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने अल्पसूचित प्रश्न में नंदा गौरा योजना के पात्र लाभार्थियों के आवेदन की स्थिति जानी। इस पर विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि पात्र लाभार्थियों के भुगतान की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। नन्दा गौरा योजना अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2019-20 से योजना अन्तर्गत जन्म पर 11,000 और 12वीं उत्तीर्ण पर 51,000 दिया जाता है। वित्तीय वर्ष 2019-20 में कुल-44083 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।

वित्तीय वर्ष 2020-21 में कुल-48527 लाभार्थियों और 2021-22 में 12841 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। वर्ष 2022-23 में गत वर्षों के अवशेष कुल-82601 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। कोई भी पात्र लाभार्थी योजना के लाभ से वंचित न रहने पाये, के हो उद्देश्य से योजनान्तर्गत नया प्रारूप जारी किया गया। वित्तीय वर्ष 2023-24 में योजना अन्तर्गत सभी आवेदन-पत्र ऑनलाइन आमंत्रित किये गये, जिसके परिणाम स्वरूप वर्तमान वित्तीय वर्ष में योजना अन्तर्गत कुल-39465 आवेदन-पत्र प्राप्त हुए हैं।

उप नेता प्रतिपक्ष और खटीमा विधायक भुवन कापड़ी ने उत्तराखंड कष्ट पर्यटन विकास परिषद के अधीन साहसिक पर्यटन विंग के अन्तर्गत संविदा मे कार्यरत विषय विशेषज्ञों की पूर्व निर्धारित योग्यताओं/ न्यूनतम अर्हताओं की तुलना में नयी योग्यताओं/ न्यूनतम अर्हताओं के स्तर को परिवर्तित किया गया है। इस पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि जल, थल, वायु के पदों के लिए निर्धारित अहर्ताओं में शासनादेश में 02 फरवरी को संशोधन किए गए हैं।

प्रमोद नैनवाल तारांकित प्रश्न में सवाल में पर्वतीय जनपदों में अभी भी अधिकांश गरीब परिवारों के राशन कार्ड में उनके यूनिट ऑन लाईन दर्ज नहीं हो पा रहे है, जिससे कई परिवारों को सरकारी सुविधा का लाभ नही मिल पा रहा है ? इस पर विभागीय मंत्री रेखा आर्य ने उत्तर दिया कि भारत सरकार जितने यूनिट दी है एक्टिव मोड़ में है। जब तक यूनिट रिक्त नहीं होता तब तक चढ़ाना संभव नहीं है। राज्य का 23 लाख से अधिक हिस्सा है उसका उपयोग हो रहा है। हर पात्र व्यक्ति रिक्त यूनिट से जुड़ेंगे इसके लिए निर्बाध रूप से ऑनलाइन जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। पिछले छह महीने में 3034 राशन कार्ड बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि 23 लाख 61 हजार 484 का राज्य में एक्टिंग राशन है।

प्रमोद नैनवाल के नंदा गौरा देवी योजना के सरलीकरण को लेकर प्रश्न किया। जिस पर मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि 07 हजार से अधिक लड़कियां घर बैठे आवेदन किया है। लंबा है जटिल नहीं है। भाजपा विधायक बृजभूषण गैरोला ने तारांकित प्रश्न में पूछा कि पिछले छह माह से सफेद राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया बंद है। मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि छह माह में कुल 3,437 राशनकार्ड बनाये गये हैं। राज्य में कुल 21,948 लोगों ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत सफेद राशनकार्ड बनाने के लिए आवेदन किया है।

धर्मपुर भाजपा विधायक बिनोद चमोली ने पूछा कि 09 लाख उत्तराखंड में गरीबी रेखा से नीचे आये हैं। इन नौ लाख लोगों के स्थान पर पात्र लोगों को लाभ मिलना चाहिए। जिस पर मंत्री ने कहा कि इसका परीक्षण कराया जाएगा। हल्द्वानी कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री से महिला सशक्तिकरण के अन्तर्गत राज्य में कितनी योजनाओं का क्रियान्वयन हुआ है और इससे कितनी महिलाओं को लाभ मिला है ? इस पर मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि राज्य ने लगभग 12 योजना संचालित हो रही है। कांग्रेस विधायक ममता राकेश के सेनेटरी पैड वितरण की जानकारी मांगी। जिस पर मंत्री ने बताया कि 2022-23 में 63 लाख सेनेटरी पैड वितरित किये गये हैं।

ममता राकेश के प्रश्न पर मंत्री ने बताया कि नंदा गौरा योजना के अंतर्गत 196 बालिकाओं के फर्जी आवेदन पाए गए। जिनके विरुद्ध सुसंगत धराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है। फर्जी लाभार्थियों को लाभान्वित नहीं किया गया। किसी अधिकारी और कर्मचारी की संलिप्तता नहीं पायी गई।

Leave a Reply