कांग्रेस नेता धनेश्वरी घिल्डियाल ने समर्थकों संग थामा भाजपा का दामन

देहरादून ।समाज कल्याण बोर्ड की पूर्व अध्यक्ष एवं एआईसीसी सदस्य धनेश्वरी घिल्डियाल ने समर्थकों के साथ शुक्रवार को भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने यमुना कॉलोनी स्थित आवास पर कांग्रेस सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री और वर्तमान में एआईसीसी सदस्य धनेश्वरी घिल्डियाल को पार्टी की सदस्यता दिलाई और सभी का स्वागत किया।

महेंद्र भट्ट ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। जनता से आशीर्वाद मिलना तय है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से व्यापक पैमाने पर चलाए जा रहे ज्वाइनिंग अभियान का मकसद अबकी बार तीन सौ पार है।

सदस्यता ग्रहण करने के बाद घिल्डियाल ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से किए जा रहे अभूतपूर्व कार्यों से प्रभावित होकर वह भाजपा में आई हैं। कोशिश रहेगी कि क्षेत्रीय विकास और पीएम मोदी की प्रचंड जीत में सहभागी बनें।

कांग्रेस से पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य रहे देवल चमोली के दिगंबर सिंह रावत, गोरखपुर क्षेत्र से अन्नू बिष्ट, कुसुमलता, पुष्पा देवी समेत अनेकों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा पार्टी का दामन थामा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.