After Header-1

अमेठी में सूनी सड़कों ने किया राहुल का स्वागत : स्मृति ईरानी

अमेठी। केन्द्रीय मंत्री और सांसद स्मृति ईरानी ने सोमवार को अमेठी में राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी आज अमेठी यात्रा लेकर पहुंचे हैं और उनका स्वागत अमेठी की सूनी सड़कों ने किया है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी राहुल गांधी की यात्रा में हिस्सा नहीं लिया, जिससे कांग्रेस को सुलतानपुर और प्रतापगढ़ से कार्यकर्ता बुलाने पड़े। ईरानी अपने संसदीय क्षेत्र के चार दिन के दौरे पर हैं और आज ही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अमेठी पहुंची है।

अमेठी के टीकरमाफी में अपनी जनसंवाद कार्यक्रम में पत्रकारों से स्मृति ईरानी ने कहा कि जिसे खुद सहारे की जरूरत है वह आखिर दूसरों का सहारा कैसे बन सकता है। कांग्रेस नेतृत्व द्वारा अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जाने से इनकार किए जाने पर कहा कि ये वही लोग हैं जिन्होंने रामलला का निमंत्रण ठुकरा दिया था। जिससे अमेठी के नागरिक व्यथित हैं और जब राहुल गांधी अमेठी आए हैं तो यहां के लोगों का सहयोग उन्हें नहीं मिला है।

रायबरेली से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा चुनाव नहीं लड़े जाने और राज्यसभा जाने पर उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी ने इस परिवार को यहां से विदा कर दिया और 2024 में यह परिवार रायबरेली से भी भाग निकला।

Leave A Reply

Your email address will not be published.