सहायक रिटर्निंग अधिकारी हुए प्रशिक्षित, निर्वाचन कार्यों की समझी बारीकियां

देहरादून। जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका की उपस्थिति में सोमवार को सह नोडल अधिकारी प्रशिक्षण व ग्राम्य विकास अभिकरण निदेशक ने सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को प्रशिक्षण देते हुए निर्वाचन के दौरान उनके दायित्वों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बूथ पर मूलभूत सुविधाएं देख लें। जिन बूथों पर कार्य कराए जाने हैं उनकी सूची यथाशीघ्र प्रेषित करें। उन्होंने कहा कि सभी उप जिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में स्वीप कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें, विशेषकर जिन बूथ पर 50 प्रतिशत या उससे कम वोटिंग हुई है। जहां पर बूथ परिवर्तित होने हैं, उसका कारण सहित सूची भेजें। साथ ही निर्देशित किया कि विभिन्न गतिविधियों के बारे में भारतीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को सूचित करें। सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारी अपने-अपने इलेक्ट्राल रोल देख लें तथा वोटर लिस्ट अपडेशन, डूॅप्लीकेसी हटाने आदि कार्यों को ध्यान पूर्वक करें। राजनैतिक दलों के प्रस्तावों पर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.