केंद्र से 4 कंपनी अतिरिक्त केंद्रीय अर्धसैनिक बल की मांग

देहरादून। हल्द्वानी की विधि व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। हालात को नियंत्रित करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने केंद्र से 4 कंपनी अर्धसैनिक बलों की मांग की है।

इस संबंध में शनिवार को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने केंद्रीय गृह सचिव को पत्र भी भेजा है। उल्लेखनीय है कि हल्द्वानी में फसाद होने के स्थिति बेकाबू हो गई है और प्रभावित क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। हालांकि देर शाम सरकारी प्रवक्ता ने दावा कि प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति सामान्य हो रही है। लेकिन हालात पर पैनी नजर रखी जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.