After Header-1

ED ने लालू से 10 घंटे में किए 70 सवाल, आज तेजस्वी से भी पूछताछ

पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव से सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ‘नौकरी के बदले जमीन’ मामले में करीब दस घंटे तक पूछताछ की । ‘नौकरी के बदले जमीन’ मामले में ईडी के समन के बाद लालू यादव पूर्वाह्न 11 बजे पटना स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे। उनके साथ उनकी बड़ी बेटी और राजद की राज्यसभा सदस्य मीसा भारती भी थीं, लेकिन उन्हें ईडी कार्यालय परिसर के अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी गई।

सूत्रों के अनुसार, ईडी ने लालू यादव से नौकरी के बदले जमीन घोटाले के मामले में करीब 70 सवाल पूछे, जिसमें से अधिकांश का जवाब लालू यादव ने हां और ना में ही दिया । कल इसी मामले में लालू यादव के पुत्र और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव से भी आज पूछताछ होनी है।

नौकरी के बदले जमीन घोटाले से जुड़े मामले की जांच ईडी कर रही है। आरोप के अनुसार, लालू यादव ने वर्ष 2004 से 2009 तक केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील सरकार के शासनकाल के दौरान रेल मंत्री रहते हुए ग्रुप डी श्रेणी में उम्मीदवारों को दी गई नौकरियों के बदले में अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर भूखंडों का निबंधन कराया था।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.