After Header-1

कांग्रेस के तीन सांसदों का लोकसभा निलंबन होगा वापस

नई दिल्ली। लोकसभा (Loksabha)की विशेषाधिकार समिति ने प्रस्ताव किया है कि कांग्रेस( Congress) पार्टी के तीन सांसदों अब्दुल खालिक, विजय वसंत और के जयकुमार का निलंबन रद्द किया जाना चाहिए। तीनों ने सदन के अंदर अपने आचरण के लिए बिना शर्त माफी मांगी है।

भाजपा सदस्य सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता वाली समिति ने कांग्रेस सदस्यों के बयान दर्ज करने के बाद इस प्रस्ताव को अपनाया है। तीनों को पिछले साल 18 दिसंबर को सदन से निलंबित कर दिया गया था।

लोकसभा विशेषाधिकार समिति 29 जनवरी को फिर से बैठक करेगी और निलंबन रद्द करने के लिए तीनों सांसदों की रिपोर्ट स्पीकर ओम बिरला को सौंपेगी।

उल्लेखनीय है कि अब्दुल खालिक बरपेटा (असम), विजय वसंत कन्याकुमारी (तमिलनाडु) और के जयकुमार नमक्कल (तमिलनाडु) से सांसद हैं।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.