After Header-1

मुख्यमंत्री ने मां धारी देवी और नागराजा देव डोली शोभायात्रा का किया शुभारंभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में शुक्रवार को मां धारी देवी और भगवान नागराजा देव डोली शोभायात्रा 2024 का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देव डोलियों की विधिवत पूजा-अर्चना कर सभी राज्यवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देव डोलियों की परंपरा देवभूमि उत्तराखण्ड की संस्कृति का अभिन्न अंग होने के साथ ही हम सभी की अटूट आस्था और विश्वास का प्रतीक भी हैं। आध्यात्मिक महत्व से परिपूर्ण यह परंपरा हम सभी को ईश्वर से जोड़ने का अलौकिक माध्यम है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.