140 करोड़ देशावासियों की शक्ति का प्रतीक है भारतीय सेना

लखनऊ। तस्वीर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भारतीय सेना ( Indian Army) के हथियारों से निशाना लगाते दिख रहे हैं। आज लखनऊ में मुख्यमंत्री के इस अंदाज को देखकर सभी हैरान रह गये। दरअसल ये नजारा आज लखनऊ भारतीय सेना के मध्यकमान सूर्याकमान में शुरू हुई तीन दिवसीय नो योर आर्मी फेटिविल की है। इस फेस्टिविल की शुरूआत करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भारतीय सेना 140 करोड़ देशावासियों की शक्ति की का प्रतीक है। आज से तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में तरह-तरह के सेना के हथियारों की प्रदर्शनी लगाई है। इस प्रदर्शनी में सेना के अधिकारी लोगो को अपने हथियारों से रूबरू करवा रहे हैं। लोगों की जिज्ञासा का समाधान भी कर रहे हैं।
कार्यक्रम की शुरूआत मुख्यमंत्री ने रंगबिरंगे गुब्बारे आसमान में उड़ाकर किया। इस दौरान सिख रेजिमेंट के जवानों ने साहसिक पंजाबी धुनों पर अपने पारंपरिक शौर्यकला का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने यहां आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिसमें सेना के साजो-सामान के साथ ही अत्याधुनिक हथियारों का प्रदर्शन किया गया। सीएम योगी ने सेना के अधिकारियों से विभिन्न हथियारों और सैन्य सामानों के बारे में जानकारी भी ली। वहीं इससे पहले मुख्यमंत्री ने फेस्टिवल के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया।

Leave a Reply