After Header-1

जेएन.1 के 619 मामलों की पुष्टि, 12 राज्यों से आए मामले

नई दिल्ली। देश में कोरोना के नए मामलों के बीच नए वेरियंट जेएन.1 के 619 मामलों की पुष्टि की जा चुकी है। जेएन.1 की पुष्टि अबतक 12 राज्यों में की जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक चार जनवरी तक 12 राज्यों में कोरोना के उप-स्वरूप जेएन.1 के मामलों की संख्या बढ़कर 619 हो गई है। मंत्रालय के मुताबिक कर्नाटक से 199, केरल से 148, महाराष्ट्र से 110, गोवा से 47, गुजरात से 36, आंध्र प्रदेश से 30, तमिलनाडु से 26, दिल्ली से 15, राजस्थान से चार, तेलंगाना से दो और ओडिशा तथा हरियाणा से एक-एक मामला सामने आया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.