हैंड ग्लव्स बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग

महाराष्ट्र। छत्रपति संभाजीनगर के वालुज एमआईडीसी में दस्ताने (Hand Gloves ) बनाने वाली फैक्ट्री के अंदर रविवार देर रात भीषण आग लग गई। इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई। आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस वक्त कर्मी कंपनी के अंदर सो रहे थे। ये हादसा रात में 2:15 बजे हुआ।

बता दें, ग्लव्स फैक्ट्री वालुज एमआईडीसी क्षेत्र में स्थित है। ये हादसा रात सवा दो बजे हुआ। आग ने पूरी कंपनी को अपनी चपेट में ले लिया और छह लोगों की मौत हो गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.