खुफिया जानकारी जुटाने के लिए 50 उपग्रह लॉन्च करेगा ISRO

इसरो ने भारत विज्ञान की दुनिया में लगातार प्रगति कर रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने एक और बड़े प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ ने यह जानकारी दी। एस सोमनाथ ने कहा कि भारत ने खुफिया जानकारी जुटाने के लिए अगले पांच साल में 50 उपग्रह लॉन्च करने का लक्ष्य रखा है।
एस सोमनाथ ने कहा कि इसमें विभिन्न कक्षाओं में उपग्रहों की एक परत तैनात करना शामिल होगा जो सेना की गतिविधियों की निगरानी करने और हजारों किलोमीटर क्षेत्र की तस्वीरें लेने में सक्षम होंगे। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे के वार्षिक विज्ञान और प्रौद्योगिकी कार्यक्रम ‘टेकफेस्ट’ को संबोधित करते हुए सोमनाथ ने कहा कि परिवर्तनों का पता लगाने, डेटा का विश्लेषण करने, एआई-संबंधित और डेटा-संचालित प्रयासों के लिए उपग्रहों की क्षमताओं को बढ़ाना महत्वपूर्ण है।

Leave a Reply