After Header-1

दिल्ली : अस्पतालों में बढ़ाई गई सतर्कता

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना के दो नए मामले सामने आए हैं। इन मरीजों के सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं।

इससे पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में कोरोना के जेएन.1 वेरियंट का फिलहाल कोई नया मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि जांच की संख्या बढ़ा दी गई है। बुधवार को निजी और सरकारी अस्पतालों (  hospitals) में संयुक्त रूप से 636 परीक्षण किए गए। तीन जीनोम अनुक्रमण परिणाम प्राप्त हुए, जिनमें से दो पुराने ओमीक्रॉन वेरिएंट थे और एक जेएन.1 था।

इस बीच दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने देश में कोरोना वायरस के मामलों में अचानक वृद्धि के बाद अस्पतालों में रिपोर्ट किए जाने वाले कोरोना संदिग्ध या सकारात्मक मामलों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अस्पतालों में ओपीडी में आने वाले लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी गई है।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को देश में कोरोना के 702 नए मामले सामने आए हैं और इससे 6 मरीजों की मौत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक मौजूदा समय में देश में 4150 एक्टिव मामले हैं। कोरोना से 692 मरीज स्वस्थ हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक दिल्ली में कोरोना के 9 नए मामले सामने आए हैं और एक की मौत हुई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.