After Header-1

PM मोदी अबू धाबी में करेंगे मंदिर का उद्घाटन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आगामी 14 फरवरी को अबू धाबी में अक्षरधाम मंदिर का उद्घाटन करेंगे। उन्होंने आज बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्थान (बीएपीएस) का निमंत्रण स्वीकार कर लिया। इस मंदिर की आधारशिला भी प्रधानमंत्री मोदी ने ही रखी थी। प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर किसी भी मुस्लिम देश में बनने वाला यह सबसे भव्य और पहला मंदिर होगा।

बीएपीएस ने एक विज्ञप्ति में बताया कि शनिवार की सायंकाल उनके बोर्ड का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री से उनके आवास पर मिला था। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व स्वामी ईश्वरचन्द्र दास और स्वामी ब्रह्मबिहारी दास कर रहे थे। प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री मोदी को अबू धाबी के मंदिर के उद्घाटन का निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया। लगभग एक घंटे की इस मुलाकात में प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि पिछले कुछ वर्षों में पूरे भारत के तीर्थस्थानों का जैसा पुनर्निर्माण हो रहा है वैसा पिछली कई सदियों में नहीं हुआ।

बीएपीएस के संतों से प्रधानमंत्री मोदी ने बातचीत में कहा कि अबू धाबी में बनने वाला यह मंदिर पूरे विश्व को भारत की आध्यात्मिक शक्ति का परिचय देगा और विश्व बंधुत्व के भारतीय सिद्धांत को लोगों तक पहुंचाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.