After Header-1

गोल्ड लोन दिलाने के नाम पर तीन करोड़ रुपये की धोखाधड़ी

Gold loan: बिहार में पटना जिले के बख़्तियारपुर थाना क्षेत्र में बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) की शाखा से गोल्ड लोन दिलाने के नाम पर ग्राहकों से करीब तीन करोड़ रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि बीओआई, बख्तियारपुर के शाखा प्रबंधक ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है कि 83 लोगों ने मिलकर बैंक शाखा से गोल्ड लोन दिलाने के नाम पर ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी की है।

इन ठगों ने लोगों से गोल्ड लोन के नाम पर करीब तीन करोड़ रुपये की अवैध वसूली की है। सूत्रों ने बताया कि बैंक शाखा प्रबंधक की शिकायत पर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ठगों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.