MP के लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए काम करेंगे : मोहन यादव

भोपाल। मध्य प्रदेश MP के नये मुख्यमंत्री (CM) बनने जा रहे मोहन यादव ने सोमवार को कहा कि वह राज्य के लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए काम करेंगे। उन्होंने उनके जैसे ‘छोटे कार्यकर्ता’ पर भरोसा जताने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BjP) के नेतृत्व के प्रति आभार जताया। भारतीय जनता पार्टी ने अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के नेता और तीन बार विधायक रहे यादव (58) को मध्य प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के रूप में चुना है।

भाजपा विधायक दल ने निवर्तमान सरकार में मंत्री यादव को अपना नेता चुना, जिससे उनके लिए मध्य प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने का मार्ग प्रशस्त हो गया। उन्होंने कहा, “मैं भाजपा को भारी बहुमत से जिताने वाले राज्य के लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के लिए काम करूंगा। भाजपा ने एक छोटे कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी दी है। मैं पार्टी की उम्मीदों को पूरा करने के लिए काम करूंगा।’’

Leave A Reply

Your email address will not be published.