After Header-1

तेलंगाना : राज्य के नये मुख्यमंत्री होंगे ए रेवंत रेड्डी

नई दिल्ली। तेलंगाना ( Telangana) प्रदेश कांग्रेस ( Cangress) कमेटी के अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी को पार्टी विधायक दल का नेता बनाने का फैसला हुआ है, जो प्रदेश के नये मुख्यमंत्री होंगे। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने संवाददाताओं को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि विधायकों द्वारा पारित प्रस्ताव के आधार पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रेड्डी के नाम का फैसला किया। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल के गठन के बारे में जानकारी बाद में दी जाएगी।

तेलंगाना में नवनिर्वाचित कांग्रेस विधायकों की सोमवार को बैठक हुई थी, जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) का नेता नियुक्त करने के लिए अधिकृत किया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.