After Header-1

जम्मू-कश्मीर: सोनमर्ग पर्यटन स्थल पर बर्फबारी, पर्यटकों के चेहरे खिले

जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग पर्यटन स्थल पर शुक्रवार को दूसरे दिन भी हल्की बर्फबारी हुई, जबकि मौसम विभाग ने पूरे केंद्र शासित प्रदेश में मौसम में सुधार का अनुमान जताया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी तथा मैदानी इलाकों में बारिश के बाद घाटी में तीन सप्ताह का शुष्क दौर बृहस्पतिवार को समाप्त हो गया। उन्होंने बताया कि वीरवार को उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग, मध्य कश्मीर के सोनमर्ग और मध्य एवं ऊंचाई वाले अन्य इलाकों में बर्फबारी हुई।

अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार सुबह गांदरबल जिले के सोनमर्ग में हल्की बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने कहा कि सोनमर्ग और आसपास के इलाकों में हल्की बर्फबारी के साथ कई स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रहे।

उन्होंने बताया कि अधिकतर स्थानों पर दोपहर तक मौसम में सुधार होगा तथा आगे मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि दो दिसंबर से दस दिसंबर तक घाटी में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है, जिससे न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की गिरावट होगी।

मौसम विभाग के मुताबिक, घाटी में कई स्थानों पर रात के तापमान में वृद्धि हुई है लेकिन गुलमर्ग में बृहस्पतिवार रात को पारा शून्य से नीचे पहुंच गया।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.