जम्मू कश्मीर : मुठभेड़ में मारा गया एक आतंकवादी

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर (  Jammu and Kashmir) के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी ( terrorist) मारा गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जिले के अरिहाल इलाके में न्यू कॉलोनी में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान प्रारंभ किया जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। उन्होंने बताया कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि मारा गया आतंकवादी किस संगठन से जुड़ा था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.