After Header-1

महंगाई से लोगों को लगा बड़ा झटका ,गैस सिलेंडर हुआ महंगा

नई दिल्ली। देश के 5 राज्यों में कल विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) पूरा हो गया और साल के आखिरी महीने की शुरुआत में लोगों को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। आज यानि 1 दिसंबर 2023 से गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। महीने के पहले दिन ही ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमतों में 21 रुपये तक की बढ़ोतरी की है, हालांकि ये इजाफा 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम पर किया गया है। राजधानी दिल्ली ( Capital Delhi) में अब एक सिलेंडर (  cylinder)का दाम बढ़कर 1796.50 रुपये हो गया है।

विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमत में शुक्रवार को 4.6 प्रतिशत की कटौती की गई। वहीं वाणिज्यिक इस्तेमाल वाले 19 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर (एलपीजी) का दाम 21 रुपये बढ़ाया गया है। हालांकि, घरेलू इस्तेमाल वाले रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) का दाम 903 रुपये पर कायम रखा गया है।

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) का दाम 1,06,155.67 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया है, जो पहले 1,11,344.92 रुपये प्रति किलोलीटर था। वहीं होटल तथा रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल किए जाने वाले वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत 1,775.50 रुपये से बढ़कर 1,796.50 रुपये प्रति 19 किलोग्राम सिलेंडर हो गई है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.