After Header-1

टेनिस इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ी बने नोवाक जोकोविच

मलागा (स्पेन)। नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) लगातार 21वीं एकल जीत के साथ डेविस कप टेनिस इतिहास (tennis history) के सबसे सफल सर्बियाई खिलाड़ी ( Player)बने जिससे उनकी टीम ने तीन साल में दूसरी बार सेमीफाइनल में जगह बनाई। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच ने कैमरन नोरी को 6-4, 6-4 से हराकर सर्बिया को ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ 2-0 की जीत दिलाई।

सर्बिया का मुकाबला इस शीर्ष पुरुष टीम प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में सोमवार को इटली से होगा। जोकोविच ने कहा, देश के लिए खेलना हमेशा सबसे अधिक दबाव और प्रेरणा भरा होता है। लंबे सत्र के बाद हम पैरों में थकान महसूस कर सकते हैं। अब हमें इटली में खेलना है। वे काफी मजबूत टीम हैं।

हम कड़ी टक्कर देंगे। जोकोविच की यह डेविस कप में रिकॉर्ड 44वीं जीत थी जिससे वह नेनाद जिमोनजिच से एक जीत आगे निकल गए हैं। जोकोविच देश के लिए 10 एकल मुकाबले जीत चुके हैं।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.