After Header-1

तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर

मुंबई। मुंबई (Mumbai) में बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर एक तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिससे दो महिलाओं (Woman) सहित तीन लोगों की मौत (killed) हो गई और छह अन्य घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल दो लोगों की हालत गंभीर है।

जोन-9 के पुलिस उपायुक्त ( DCP) कृष्णकांत उपाध्याय ने कहा कि टोयोटा इनोवा कार ने सबसे पहले उस टोल बूथ से लगभग 100 मीटर पहले एक अन्य कार को टक्कर मारी, जो उत्तर की ओर जाने वाले सी लिंक के बांद्रा छोर पर स्थित है। उन्होंने बताया कि कार के चालक ने मौके से भागने की कोशिश की और वाहन की रफ्तार और तेज कर दी। उन्होंने कहा, ‘‘जैसे ही इनोवा टोल बूथ पर पहुंची, उसने कई अन्य कारों को टक्कर मार दी, जिससे नौ लोग घायल हो गए। बाद में उनमें से तीन को मृत घोषित कर दिया गया।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.