उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार जल्द

लखनऊ।उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार( Cabinet expansion) किया जा सकता है। लंबे अरसे से मंत्री बनने की इच्छा रख रहे ओम प्रकाश राजभर फिर से चर्चा में आ गए हैं।
दरअसल घोसी में होने वाले उपचुनाव से पहले चर्चा है कि कैबिनेट विस्तार किया जा सकता है। इसे लेकर एनडीए का गठबंधन हिस्सा बने सुभासपा का प्रमुख ओम प्रकाश राजभर भी योगी मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं।

बीजेपी( BJP) उम्मीदवार की करारी शिकस्त के बाद कैबिनेट विस्तार टल गया था। माना जा रहा है कि नवरात्रि के दौरान उत्तर प्रदेश में योगी सरकार कैबिनेट विस्तार को अंजाम दे सकती है।

इसी बीच ओमप्रकाश राजभर की मंत्री बनने की इच्छा फिर से उजागर होने लगी है। वही कैबिनेट विस्तार होने की दिशा में ओमप्रकाश राजभर अब किसी तरह की बयान बाजी करने से बच रहे हैं।

हालांकि राजनीतिक गलियारों में कई तरह चर्चाएं जोरों पर है। ओम प्रकाश राजभर का कहना है कि अगर उन्हें मंत्रीपद मिलता है तो आधिकारिक पुष्टि होने के बाद वो खुद बयान जारी करेंगे।

Leave a Reply