After Header-1

लश्कर-ए-तैयबा के माड्यूल का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

अमृतसर। पंजाब पुलिस (Punjab Police) और केंद्रीय एजेंसियों (Central Agencies) के संयुक्त बल ने शनिवार को यहां लश्कर-ए-तैयबा के मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर जम्मू कश्मीर निवासी दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आतंकी मॉड्यूल को लश्कर-ए-तैयबा का सक्रिय सदस्य फिरदौस अहमद भट नियंत्रित करता था।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो आईईडी, दो हैंडग्रेनेड, एक पिस्तौल, दो मैगजीन, 24 कारतूस, एक टाइमर स्विच, आठ डेटोनेटर और बैटरियां बरामद की गयी है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आतंकी हमलों को अंजाम देने की कोशिश कर रहे आतंकी मॉड्यूल के लिए एक बड़ा झटका है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.