लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां

देहरादून। लोकसभा चुनावों  (Lok Sabha elections) के लिए कांग्रेस (Congress) पार्टी ने उत्तराखंड में तैयारियां शुरू कर दी हैं। उत्तराखंड कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग ने इसी क्रम में आज लोगों से जुड़ने के लिए एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा (BJP) को टक्कर देने के लिए कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग ( Social Media Department) ने कमर कस ली है। प्रदेश काँग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश प्रभारी शुजा गांधी और प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी की मौजूदगी में यह 8126918910 व्हाट्सएप नंबर जारी किया गया।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बताया कि कांग्रेस ने एक और संगठन का गठन किया है। जिसका नाम मंडलम है। जो कि बूथ और ब्लाक कांग्रेस के बीच की एक कड़ी होगी। छह से आठ बूथों पर एक मंडलम की नियुक्ति होगी। पूरे प्रदेश में 1170 मंडलम गठित होंगे। इस दौरान सोशल मीडिया प्रभारी सुजा गांधी ने कहा कि लोगों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने सच की आवाज बने उत्तराखंड कांग्रेस से जुड़े स्लोगन के साथ इस व्हाट्सएप नंबर को लांच किया गया है।

उन्होंने कहा कि आज हमारी लड़ाई पॉलीटिकल पार्टी से बहुत ऊपर उठ गई है। सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष विकास नेगी ने कहा कि ये लड़ाई सच और झूठ के बीच की हो गई है। ऐसे में सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस के खिलाफ फैलाई जा रही झूठी खबरों के खिलाफ कांग्रेस इस नंबर के माध्यम से लोगों तक सच पहुंचाएगी।
इस असवर पर पर विशाल मौर्य अंशु सक्सेना, मधुसूदन सुंदरियाल, रूपेन्द्र नेगी, अनुराग मित्तल, नन्द किशोर नौटियाल, देवेन्द्रजीत, बलजीत सिंह, आकाश बिरला, नीरज अग्रवाल, नीरज ठाकुर, बृजमोहन बहुगुणा, दिनेश सकलानी, अंशुल सक्सेना, रेखा काण्डपाल सती आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.