पिथौरागढ़ में दर्दनाक हादसा, पहाड़ से गिरा चट्टान में दबी बोलेरो कैंपर

देहरादून। पिथौरागढ़ ( Pithoragarh) के धारचूला-गुंजी मोटर मार्ग में थक्ती झरने के समीप पहाड़ी ( Hill) से गिरे चट्टान की चपेट में आने से बोलेरो कैंपर ( Bolero camper) दब गया। इस हादसे में चालक सहित नौ लोगों की दबकर दर्दनाक मौत की आशंका जताई जा रही हैं।

सूचना पाकर पुलिस, एसएसबी, सेना, एसडीआरएफ ( SDRF) की टीम मौके पर घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। जिस स्थान पर घटना हुई है वह स्थान मालपा और पेलसिती झरने के बीच में स्थित है।
बताया जा रहा है कि जब कैंपर वाहन यात्रियों को लेकर धारचूला को लौट रहा था तभी पहाड़ी से विशालकाय चट्टान जीप के ऊपर गिर गई। जीप नाबि गांव में होम स्टे चलाने वाले हरीश नबियाल की बताई जा रही है। जिस स्थान पर हादसा ( Accident) हुआ है उस क्षेत्र में भारतीय संचार कंपनियों का कोई नेटवर्क काम नहीं करता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.