एक राष्ट्र एक चुनाव : समिति मांगेगी राजनीतिक दलों से सुझाव

नयी दिल्ली। एक राष्ट्र एक चुनाव मुद्दे पर गठित समिति की पहली बैठक हुई जिसमें मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टियों (Political parties ) और विधि आयोग से इस बारे में सुझाव मांगने तथा उनका दृष्टिकोण जानने का निर्णय लिया गया।

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में हुई बैठक में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah), विधि और न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, पूर्व नेता विपक्ष राज्यसभा गुलाम नबी आज़ाद, 15 वें वित्त आयोग के अध्यक्ष रहे एन.के. सिंह, लोकसभा ( Lok Sabha ) के पूर्व महासचिव डॉ. सुभाष सी. कश्यप और पूर्व मुख्य सतर्कता आयुक्त संजय कोठारी ने भाग लिया। वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे बैठक में आभासी रूप से शामिल हुए जबकि लोकसभा में कांग्रेस(Congress) के नेता अधीर रंजन चौधरी ने बैठक में हिस्सा नहीं लिया।

पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने सदस्यों के समक्ष समिति के कामकाज के तौर तरीकों की रूपरेखा रखी। समिति ने निर्णय लिया कि एक राष्ट्र एक चुनाव के संबंध में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टियों, राज्यों की सत्‍ताधारी राजनीतिक पार्टियों, संसद में प्रतिनिधित्‍व रखने वाली राजनीतिक पार्टियों और अन्‍य मान्‍यता प्राप्‍त राजनीतिक पार्टियों से सुझाव देने तथा उनका दृष्टिकोण स्पष्ट करने के लिए कहा जायेगा। इसके अतिरिक्‍त समिति विधि आयोग से भी सुझाव तथा उसका दृष्‍टिकोण बताने को कहेगी। इस समिति का गठन इस महीने की दो तारीख को किया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.