रेगिस्तान में मिला 1200 साल पुराना आलीशान महल

यरुशलम।  इजरायल (Israeli) में पुरातत्वविदों ने लगभग 1,200 साल पुराने दो प्राचीन फार्महाउसों ( Ancient Farmhouses ) की खोज की है। जरायल पुरावशेष प्राधिकरण (IAA) ने गुरुवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिणी इजरायल के नेगेव रेगिस्तानी शहर बीयर शेवा में खुदाई के दौरान प्रारंभिक मुस्लिम (Muslim) काल के फार्महाउस खोजे गये। जानकारी के अनुसार, ये आलीशान महल इजराइल के बेडौइन शहर में मिला है है। 1200 साल पुराने इस महल के अंदर एक बड़ा आंगन और कई कमरे भी बने हुए हैं। इस महल के फ्लोर पत्थर के हैं और इसमें सुंदर आकृतियां भी बनी हुई हैं। इस महल के कुछ हिस्से में संगमरमर का भी इस्तेमाल किया गया है।

बताया जा रहा है कि ये महल 8वीं या 9वीं शताब्दी में बनाया गया है। खोज के दौरान खोजकर्ताओं (Searchers ) को यहां कांच के कुछ बर्तन और महल के अंदर साफ पानी का एक कुंड भी मिला है। कुंड की खास बात ये हैं कि महल के कमरों का एक दरवाजा इस कुंड की तरफ खुलता है।

महल की भव्यता देखकर खोजकर्ता हैरान

महल की भव्यता देखकर खोजकर्ता हैरान थे। वहीं, उनको महल में भूमिगत कमरे भी मिले, जिन्हें देखने के बाद वे चौंक गए। खोजकर्ताओं का कहना है कि जमीन के अंदर बने ये कमरे काफी मजबूत हैं। उनका मानना है कि रेगिस्तान की खतरनाक ठंड से बचने के लिए इन कमरों का निर्माण किया गया होगा। खोजकर्ताओं का कहना है कि इस महल की खोज से नेगेव में रहने वाले लोगों के बारे में समझने में मदद मिलेगी और इससे उनके रहन-सहन के पैटर्न को जाना जा सकेगा।

Leave a Reply