भारत जोड़ो यात्रा लाभप्रद रही, पहली वर्षगांठ पर बोलीं कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री दीपिका पांडेय

 

देहरादून/नयी दिल्ली। आज ही के दिन अर्थात 7 सितंबर 2022 को कांग्रेस की ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा( Bharat Jodo Yatra) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ( Rahul Gandhi) की अगुआई में कन्याकुमारी शुरू हुई थी। नफरती माहौल के खिलाफ शुरू इस यात्रा ने देश में एकता का संदेश दिया।

यह बात उत्तराखंड कांग्रेस ( Uttarakhand Congress) की सह प्रभारी एवं झारखंड के महागामा की विधायक दीपिका पांडेय ने खास बातचीत के दौरान कही। उत्तराखंड के बागेश्वर में हुए उप चुनाव की कमान कांग्रेस हाईकमान ने दीपिका पांडेय को ही सौंपी थी। बागेश्वर से लौटने के बाद दीपिका ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के तर्ज पर उत्तराखंड में भी यात्रा जल्द शुरू होगी। उत्तराखंड में शुरू होने वाली इस यात्रा कांग्रेस(  Congress) के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुआई में होगी और इस यात्रा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी। दीपिका ने बताया कि फिलहाल राहुल जी यूरोप के सात दिवसीय दौरे पर है। बताते चलें कि भारत जोड़ो यात्रा देश के 75 जनपदों से होकर 4080 किलोमीटर की दूरी तय की थी। आज इस यात्रा की पहली वर्षगांठ है। इस यात्रा काफी प्रेरणादायक रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.