After Header-1

विश्व चैम्पियनशिप में खत्म हुआ भारत का अभियान, 14 पदक मिले

बाकू। भारत ने निशानेबाज़ी विश्व चैंपियनशिप 2023(World Championships 2023) में छह स्वर्ण और आठ कांस्य सहित 14 पदक जीतकर अपने शानदार अभियान का अंत किया। चैंपियनशिप में रनिंग स्पर्धाएं 31 अगस्त तक जारी रहेंगे लेकिन इनमें कोई भारतीय भाग नहीं लेगा। तियाना, साक्षी सूर्यवंशी और किरणदीप कौर की भारतीय टीम(Indian team) ने महिलाओं की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता जिससे भारत ने आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप को अपना अभियान कुल छह स्वर्ण और आठ कांस्य पदक के साथ समाप्त किया।

भारत तालिका में 14 पदक के साथ चीन के बाद दूसरे स्थान पर रहा। भारतीय निशानेबाजों ने इस दौरान पेरिस ओलंपिक के चार कोटा भी सुनिश्चित किये। महिला 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भारतीय तिकड़ी (trio) ने  1,573 अंक जुटा का स्वर्ण पदक जीता। चीन 1,567  के साथ दूसरे जबकि मंगोलिया 1,566अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.