जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा नहीं लेंगे व्लादिमीर पुतिन

मॉस्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन(President Vladimir Putin) जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत नहीं जाएंगे। रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने शुक्रवार को यहां मीडिया को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुतिन भारत में सितंबर में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन के लिए यात्रा की योजना नहीं बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस समय मुख्य जोर विशेष सैन्य अभियान पर है।

जी-20 शिखर सम्मेलन नौ और 10 सितंबर को नयी दिल्ली (New Delhi)में प्रगति मैदान में नवनिर्मित भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि श्री पुतिन दक्षिण अफ्रीका (South Africa )के शहर जोहान्सबर्ग में संपन्न हुए ब्रिक्स के 15वें शिखर-सम्मेलन में भी भाग लेने नहीं गए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.