नेशनल फिल्म अवार्ड जीतने पर आलिया भट्ट ने जतायी खुशी

मुंबई बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट(Alia Bhatt) ने फिल्म ह्यगंगूबाई काठियावाड़ी के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नेशनल फिल्म अवार्ड जीतने पर खुशी जतायी है।69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स 2023 के विजेताओं का ऐलान हो गया है। आलिया भट्ट को गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi)और कृति सैनन को मिमी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया है। इस जीत पर खुशी जाहिर करते हुए आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरे साझा की है और खास पोस्ट भी लिखा है।

 पहली फोटो में आलिया गंगूबाई काठियावाड़ी का सिग्नेचर पोज करते नजर आ रही है। वहीं दूसरी फोटो में आलिया अपने चेहरे की खुशी को दिखा रही है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए आलिया ने लिखा, संजय सर(Sanjay sir) को..पूरी टीम को..मेरे परिवार के लिए..मेरी टीम को और मेरे दर्शकों के लिए..ये राष्ट्रीय पुरस्कार आपका है, क्योंकि आपके बिना ये कुछ भी संभव नहीं होगा।

 सचमुच!!! मैं बहुत आभारी हूं..मैं ऐसे क्षणों को हल्के में नहीं लेता..मुझे आशा है कि मैं जब तक संभव हो मनोरंजन करती रहूंगा.. प्यार और रोशनी.. गंगू (जिसे आलिया के नाम से भी जाना जाता है)।आलिया भट्ट ने अपने पोस्ट में कृति सैनन को भी बधाई दी है। आलिया ने लिखा, कृति मुझे याद है कि जिस दिन मैंने मिमी देखी थी उस दिन मैंने आपको मैसेज किया था। यह इतना ईमानदार और शक्तिशाली प्रदर्शन(Powerful performance ) था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.