After Header-1

नोवाक जोकोविच ने पुरुष एकल का खिताब जीता

मेसन। नोवाक जोकोविच ( Novak Djokovic) ने लगभग चार घंटे तक चले मैराथन मुकाबले में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी कार्लोस अल्कराज को हराकर वेस्टर्न एंड सदर्न ओपन टेनिस टूर्नामेंट में पुरुष एकल का खिताब जीता। जोकोविच ने यह मैच 5-7, 7-6 (7), 7-6 (4) से जीतकर अल्कराज से पिछले महीने विंबलडन फाइनल में मिली हार का बदला भी चुकता किया।

यह मैच तीन घंटे 49 मिनट तक चला जो कि 1990 के बाद एटीपी टूर के इतिहास में सबसे लंबा तीन सेट वाला फाइनल था।
दूसरी वरीयता प्राप्त जोकोविच के करियर का यह 95वां खिताब है और वह इवान लेंडल को पीछे छोड़ कर 1968 के बाद ओपन युग में सर्वाधिक खिताब जीतने वाले खिलाड़ियों में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

सर्बिया के रहने वाले जोकोविच कोविड-19 से जुड़े प्रतिबंधों के कारण पिछले दो वर्षों में अमेरिकी धरती पर अपना पहला टूर्नामेंट खेल रहे थे। उन्होंने पांचवें मैच प्वाइंट पर जीत दर्ज करके छह वर्षों में सिनसिनाटी में अपना तीसरा खिताब जीता।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.