गुरमीत राम रहीम की पैरोल खत्म , सुनारिया जेल पहुंचे

नयी दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ( Gurmeet Ram Rahim) को मिली एक महीने की पैरोल खत्म हो गई है। जिसके बाद राम रहीम ( Ram Rahim) को हरियाणा की रोहतक पुलिस उत्तर प्रदेश के बागपत से लेकर सुनारिया जेल पहुंची।जानकारी के मुताबिक राम रहीम 4 बजकर 55 मिनट पर सुनारिया जेल पहुंचा है। इसके बाद वो फिर से जेल की सलाखों के पीछे ही रहेगा। उसे भारी सुरक्षा के बीच बरनावा आश्रम से रोहतक की सुनारिया जेल तक ले जाया गया।

इस काफीले में डीएसपी मुख्यालय से डॉक्टर रवींद्र व सांपला डीएसपी राकेश भी साथ थे। जेल लाने के दौरान स्थानीय पुलिस बल, एलआईयू और खुफिया विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही। इस दौरान बाबा राम रहीम की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत भी उसे छोड़ने सुनारिया जेल आई थी। गौरतलब है कि हरियाणा सरकार ने बाबा राम रहीम की 30 दिनों की पैरोल को 20 जुलाई को मंजूर किया था। पैरोल के दौरान बाबा राम रहीम बागपत के बरनावा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम में ठहरे रहे थे।

Leave a Reply