हिमाचल : भूपेश ने मदद के लिए 11 करोड़ देने का किया ऐलान

रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ( Bhupesh Baghel) ने हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के आपदा पीडितों की मदद के लिए 11 करोड़ रूपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया किया है।
श्री बघेल ने आज ट्वीट कर इस राशि का ऐलान किया।

उन्होने कहा कि हम सभी छत्तीसगढ़वासी इस विपदा में हिमाचल के लोगों के साथ खड़े हैं। उन्होने कल ही फोन पर भी हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात की थी और कहा कि राज्य के आपदा पीडितों के साथ उनकी सरकार खड़ी है।
उन्होने श्री सुक्खू से हिमाचल प्रदेश के हालात की जानकारी ली थी।श्री बघेल ने उनसे कहा कि पूरा देश हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ खड़ा है। हम सब सामूहिक एकजुटता के साथ आपदा का सामना करेंगे और सामान्य स्थिति की बहाली के लिए कार्य करेंगे।
ज्ञातव्य हैं कि हिमाचल प्रदेश में पिछले दो महीने में भारी वर्षा और भूस्खलन से 325 से अधिक मौते हो चुकी है और 30 से अधिक लोग लापता है। हजारों घर,दुकाने एवं होटल धराशायी हो गए है। कई राष्ट्रीय मार्ग बन्द है। राजधानी शिमला में भी वर्षा एवं भूस्खलन से काफी नुकसान हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.