दिल्ली : केमिकल फैक्ट्री में लगी आग

नई दिल्ली। दिल्ली (Delhi) के अलीपुर इलाके में एक केमिकल फैक्ट्री (chemical factory) में आग लग गई। आग इतनी भीषण है कि गोदाम की दीवार और छत गिर गई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल की 12 गाड़ियां मौजूद हैं और आग बुझाने के काम जुटी हुई हैं। दमकल विभाग के कर्मी आग पर काबू पाने की लगातार कोशिश कर रहे हैं।

फायर ब्रिगेड के अलावा एम्बुलेंस भी मौके पर मौजूद है। केमिकल गोदाम होने से आग से उठने वाला धुआं बिलकुल काला है और आस-पास के क्षेत्रों के लिए मुसीबत बना हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.